मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। कई बंगाली और तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री त्रिधा चौधरी छोटे पर्दे के धारावाहिक ‘दहलीज’ में नजर आने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन पर शुरुआत से उत्साहित होने के साथ ही नर्वस भी हैं।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक ‘दहलीज’ में वह स्वाधीनता रामकृष्णन के रूप में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ हर्षद अरोड़ा भी काम कर रहे हैं।
त्रिधा ने कहा, “मेरा किरदार अच्छे विचार पर आधारित हैं और इसे खूबसूरती से लिखा गया है। मैं इस किरदार को लेकर उत्साहित होने के साथ ही नर्वस भी हूं, क्योंकि मैं पहली बार टेलीविजन पर शुरुआत कर रही हूं। इसमें मेरे साथ कुछ प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जो लंबे समय से इस उद्योग का हिस्सा हैं। मैं जितना कुछ उनसे सीख सकती हूं, सीख रही हूं।”
‘दहलीज’ की कहानी दो व्यक्तियों के ईद-गिर्द घूमती है।
त्रिधा ने कहा कि वह इस किरदार से खुद को जोड़ सकती हैं और यह ऐसा किरदार है, जिससे हर महिला खुद को जोड़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath