जेनेवा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह अध्यक्ष थॉमस बाख को सलाना 225,000 यूरो (243,600 डॉलर) का भुगतान करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईओसी ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पारदर्शिता लाने की कोशिशों के तहत वह अपने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को प्रस्तावित वेतन का खुलासा कर रहा है।
आईओसी के अनुसार, बोर्ड के करीब 115 सदस्यों को सालाना 7,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा। साथ ही यात्रा-भत्ता भी 450 डॉलर प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाना है। यात्रा और आवास भत्ता पहले ही आईओसी द्वारा भुगतान किए जा चुके हैं।
आईओसी ने पहली बार अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले वेतन का खुलासा किया है और सभी खेल संघों से भी इसका अनुसरण करने की गुजारिश की है।
dharmpath.com dharmpath