दिव्यांका को सेट पर खल रही रूही की कमी

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में बाल कलाकार रुहानिका धवन (रूही भल्ला) की मां इशिता भल्ला की भूमिका निभा रही अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को इन दिनों सेट पर अपनी इस ऑनस्क्रीन बेटी की कमी बहुत खल रही है।

इन दिनों धारावाहिक में दिखाया जा रहा है कि रूही इस वक्त अपनी असली मां शगुन (अनीता हस्सनंदनी) के साथ रह रही है। ऐसे में दिव्यांका और रुहानिका दोनों अलग-अलग सेट पर शूटिंग कर रही हैं, जिसकी वजह से दिव्यांका को उसकी कमी खल रही है।

ऐसे में दिव्यांका अपने ब्रेक के दौरान अक्सर रुहानिका के सेट पर उससे मिलने पहुंच जाती हैं। दिव्यांका अपने साथ रुहानिका की पसंदीदा चीज यानी कप केक भी ले जाती हैं।

दिव्यांका ने एक बयान में कहा, “मैं रूही (रुहानिका) की बहुत ज्यादा आदी हूं। हम दोनों पहले दिन से ही साथ में शूटिंग करते आ रहे हैं। हम दोनों के बीच में एक खास रिश्ता है। रूही पूरे सेट की जान की तरह है।”

उन्होंने कहा, “उसके बिना सेट पर कुछ खालीपन सा महसूस होता है। पूरे भल्ला और अय्यर परिवार को उसकी कमी खल रही है। मुझे रूही को करीब-करीब रोजाना देखने की इतनी आदत पड़ी हुई है कि मैं आशा करती हूं कि धारावाहिक में इशिमा और रूही स्क्रीन पर फिर से साथ आ जाएं।”

‘ये है मोहब्बतें’ स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493