आईओसी के 129वें सत्र की शुरुआत

रियो डी जेनेरियो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के 129वें सत्र की यहां सिडाडे दास आर्टेस में औपचारिक शुरुआत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने सोमवार रात को रियो-2016 की आयोजन समिति के काम और प्रयासों को सराहा और विश्व के तमाम खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच तैयार करने के लिए शहर के अधिकारियों की भी तारीफ की।

बाक ने कहा, “जब हम समझेंगे की कोई कैसे किसी दौर से गुजरा है तभी हम सही मायनों में उनके अतुल्नीय प्रयासों को सराहा पाएंगे। यह उनके प्रयासों को सही तरीके से पेश करेगा और उनके शानदार काम को सामने लाएगा। जब देश राजनीतिक, सामाजिक, और आर्थिक रूप से बंटा हो ऐसे में रियो डी जेनेरियो में बदलाव वाकई ऐतहासिक है।”

बाक ने कहा, “अगर ओलम्पिक खेल उतप्रेरक नहीं होता तो रियो डी जेनेरियो वहां नहीं होता जहां वो आज है। ओलम्पिक खेलों से पहले इतिहास रियो डी जेनेरियो के बारे में बात करेगा और ओलम्पिक खेलों के बाद इसके बदले स्वरूप के बारे में चर्चा करेगा।”

खेल जगत में हाल ही में हुए तमाम उठा पटक पर बोलते हुए बाक ने भरोसे और एकता का संदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493