सेविला में नहीं मिला कोई भी अवसर : स्ट्राइकर कीरो

रोम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के स्ट्राइकर कीरो इम्मोबाइल ने कहा कि उन्हें पिछले सत्र में स्पेनिश क्लब सेविला में कभी भी स्वयं का बेहतरीन प्रदर्शन देने का अवसर नहीं मिला।

सोमवार को कीरो को लाजियो के नए फुटबाल खिलाड़ी के रूप में प्रस्तुत किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि पिछले साल काफी अलग था, क्योंकि उन्हें सेविला में कभी भी कोई अवसर नहीं मिला और इसलिए उन्होंने अपने फार्म को बनाए रखने के लिए टोरिनो में ऋण पर जाने का फैसला किया।

कीरो ने वादा किया है कि वह इस साल अपने प्रदर्शन में सुधार की कोशिश करेंगे। इटली के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने लाजियो के लिए खेलने के प्रति अपनी खुशी जाहिर की।

लाजियो क्लब अगले सत्र में यूरोपियन टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493