नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार संचालित तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,121.89 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 450.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 1,01,128.07 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.43 फीसदी अधिक है।
हालांकि आईओसी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 62 फीसदी कम रहा। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,269 करोड़ रुपये था।
dharmpath.com dharmpath