हरियाणा ओलम्पिक संघ चुनाव को मान्यता नहीं देगी राज्य सरकार

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार हाल ही में हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के लिए हुए चुनाव को मान्यता नहीं देगी।

राज्य सरकार में एक मंत्री ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार एचओए चुनाव को मान्यता नहीं दे सकती, क्योंकि इसके अध्यक्ष अभय चौटाला ने चुनाव के लिए जिला खेल संघों को निमंत्रण ही नहीं दिया।

अनिल विज ने कहा, “उन्होंने खुद से ही खुद को अध्यक्ष चुन लिया। अभय चौटाला इन चुनावों कराने में अध्यक्ष की तरह काम कर रहे थे। इसके लिए अभय ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के कुछ अधिकारियों को खुश किया, लेकिन एचओए के इस चुनाव को जिला खेल संघ स्वीकार नहीं कर रहे।”

विज ने कहा कि उन्हें विभिन्न जिला खेल संघों से शिकायत मिली है और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) में भी इसकी शिकायत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493