आईओसी ने डोपिंग के लिए बनाई स्वतंत्र संस्था

लुसाने, 2 मार्च (आईएएनएस)। रियो डी जनेरियो में अगस्त से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) की डोपिंग रोधी डिवीजन को डोपिंग से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकारी समिति की मंगलवार को बैठक के बाद आईओसी ने एक बयान में कहा, “ओलम्पिक में डोपिंग मामलों की जिम्मेदारी आईओसी की अनुशासन समिति की जगह सीएएस की डोपिंग रोधी डिवीजन को सौंपी गई है। साथ ही यह समिति खेलों के दौरान लिए गए नमूनों की दोबारा जांच भी करेगी।”

यह कदम 2020 ओलम्पिक एजेंडा और चौथे ओलम्पिक समिट में डोपिंग के लिए स्वतंत्र समिति बनाए जाने के फैसेल को देखते हुए लिया गया है।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है, “डोपिंग परीक्षण को स्वतंत्र करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। ओलम्पिक समिट में तीन महीने पहले आईओसी की कार्यकारी समिति के समक्ष यह प्रस्ताव आया था। यह बताता है कि आईओसी डोपिंग के खिलाफ सख्त है और खिलाड़ियों को सुरक्षा प्रदान करना हमारा फर्ज है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493