आईओसी ने पेरिस, लॉस एंजेलिस की दावेदारी को सराहा

जेनेवा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए प्रारंभिक रूप से दो दिवसीय समीक्षा के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने लॉस एंजेलिस और पेरिस की दावेदारी की प्रशंसा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ये दो शहर ही 2024 ओलम्पिक खेलों की आयोजन के मुख्य दावेदार हैं। इससे पहले इस दावेदारी में हैम्बर्ग, रोम और बुडापेस्ट भी शामिल थे।

आईओसी के सदस्य पैट्रिक बाउमान ने कहा, “आयोग का काम अभी शुरू हुआ है, लेकिन यह साफ हो चुका है कि दोनों उम्मीदवारों ने दर्शाया है कि वे 2020 ओलम्पिक खेलों के स्तर की तरह ही तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि इन दो शहरों के आयोजन स्थल हर प्रकार से अच्छे हैं और एथलीटों, दर्शकों और अन्य प्रतिभागियों के लिए अच्छा अनुभव प्रदान करेंगे।

पैट्रिक ने कहा, “हम इन दो दावदारों पर समीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, जो इन दो शहरों के दौरों के दौरान होगी। इससे यह पता चल पाएगा कि इन शहरों की योजनाएं अस्तित्व में आकर किस प्रकार का अनुभव देंगी।”

आईओसी का मूल्यांकन आयोग 10 से 12 मई तक कैलिफोर्निया के दौरे पर होगा। इसके बाद आयोग 14 से 16 मई तक पेरिस का दौरा करेगा।

दो शहरों में से 2024 ओलम्पिक खेलों के दावेदार का चयन 13 सितम्बर को लीमा में होने वाले आईओसी सत्र में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493