आईओसी ने रियो ओलम्पिक में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया

रियो डी जनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर खिलाड़ियों को आमंत्रित किया।

दक्षिण अमेरिकी धरती पर होने वाले इस पहले ओलम्पिक के एक वर्ष पूर्व उल्टी गिनती शुरू होने के अवसर पर सांबा, बोसानोवा और रंगारंग उत्सव वाले जश्न समारोह के दौरान बाख ने यह आधिकारिक आमंत्रण दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले ही सप्ताह शीतकालीन ओलम्पिक-2022 की मेजबानी पाने वाले चीन को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

बाख से मिले आमंत्रण को स्वीकार करते हुए चीन ओलम्पिक समिति के उपाध्यक्ष यांग शूआन ने कहा, “निश्चित तौर पर हम अगले वर्ष आने वाले हैं। हम मैत्रीभाव, खेलभाव और साझेदारी भाव के साथ वहां आएंगे। हम अपने मित्रों को शुभकामनाएं देते हैं। हम दक्षिण अमेरिका में ओलम्पिक खेलों के सफल होने की कामना करते हैं।”

बाख ने प्रतीक के तौर पर ग्रीस, रूस, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्राजील की राष्ट्रीय खेल समितियों को आमंत्रण सौंपे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493