रिवर प्लेट ने कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब तीसरी बार जीता

ब्यूनस आयर्स, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल क्लब रिवर प्लेट ने मैक्सिको के क्लब टाइगर्स यूएएनएल को दूसरे चरण के फाइनल मुकाबले में 3-0 से हराकर तीसरी बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीत लिया है।

बीते सप्ताह दोनों टीमों के बीच खेला गया पहले चरण का फाइनल मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ था।

बहरहाल, बुधवार को रिवर प्लेट के लिए मैच का पहला गोल लुकास अलारियो ने किया। इसके बाद कार्लोस सांचेज ने पेनाल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

इसके बाद रामिरो फूनेस मोरी ने लियोनाडरे पिस्कुलिची के क्रास को गोल में डालते हुए रिवर की बढ़त को 3-0 कर दिया।

रिवर ने अंतिम बार यह खिताब 1995 में जीता था। उसने कोलम्बिया के क्लब अमेरिका दे काली को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493