आईजीआईए मध्य एशिया, भारत में सर्वोत्तम हवाईअड्डा : डायल

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े हवाईअड्डा ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण स्काईट्रैक द्वारा आयोजित ‘विश्व हवाईअड्डा पुरस्कार 2015’ में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) को मध्य एशिया और भारतीय क्षेत्र में सर्वोत्तम हवाईअड्डा के रूप में चुना गया है।

आईजीआईए की संचालक कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोमवार को कहा कि इस हवाईअड्डा ने इस क्षेत्र में सर्वोत्तम हवाईअड्डा कर्मचारी के लिए भी पुरस्कार जीता है।

डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई प्रभाकर राव ने कहा, “हमारे दोस्ताना और सहयोगात्मक कर्मचारियों को वैश्विक पहचान मिलने से भारतीय मूल्य अतिथि देवो भव: में हमारी निष्ठा और मजबूत हुई है।”

पुरस्कार वितरण समारोह गत सप्ताह आयोजित हुआ था और इसमें दुनियाभर के कुल 550 हवाईअड्डों को शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493