स्पेक्ट्रम नीलामी : 11वें दिन बोली 1,03,046 करोड़ रुपये पर पहुंची

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी के 11वें दिन सोमवार की समाप्ति पर बोली राशि 1,03,046 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

दूरसंचार विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “सभी बैंडों में बोलियां लगाई जा रही हैं। नीलामी के 11वें दिन बोली में तेजी देखी गई। 1800 मेगाहट्र्ज, 900 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज बैंड में जोर शोर से बोलियां लग रही हैं।”

11वें दिन छह नए चरण की नई बोली लगी।

बयान के मुताबिक, “67वें चरण के अंत में 87 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम बोली लगाने वालों को अस्थायी तौर पर आवंटित किए जा चुके हैं। 67वें चरण की समाप्ति पर बोली लगाने वालों ने 1,03,046 करोड़ रुपये की अस्थायी राशि की प्रतिबद्धता जताई है।”

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, “अधिकांश सेवा क्षेत्रों में बोली आरक्षित मूल्य के ऊपर प्रीमियम में गई है। बोलियों में प्रतिस्पर्धा के जारी रहने की उम्मीद है। अभी भी स्पेक्ट्रम का बिकना बाकी है। मंगलवार 17 मार्च को सुबह नौ बजे से फिर से बोली लगेगी।”

10वें दिन 61वें चरण की समाप्ति पर 1,02,215 करोड़ रुपये की बोली लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493