सिंगापुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने सोमवार को स्पोटर्समास्टर नाम की खेल विपणन एजेंसी के साथ करार किया है और इस एजेंसी के साथ मिलकर वह 2021 में नए पेशेवर टूर्नामेंट्स को लेकर आएगा जो खेल को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।
समाचारा एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस नए पेशेवर कार्यक्रम में आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर, टेबल टेनिस एक्स, वर्ल्ड वेटेर्नस टूर, और टी2 एशिया-पेसिफिक टेबल टेनिस लीग शामिल हैं।
आईटीटीएफ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव डाइनटन ने एक बयान में कहा, “किसी भी खेल के लिए विश्व चैम्पियनशिप जैसे टूर्नामेंट वो भी एक छत के नीचे होने अलग बात है। यह सभी टूर्नामेंट वर्ल्ड रैंकिंग और ओलम्पिक क्वालीफिकेशन से जुड़ें रहेंगे।”
बयान के मुताबिक स्पोटर्समास्टर वर्ल्ड टूर को पेशेवर बनाने में आईटीटीएफ की मदद करेगा।
dharmpath.com dharmpath