कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। आईटीसी लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 3.62 फीसदी बढ़ा।
कंपनी ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2,265.44 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,186.39 करोड़ रुपये था।
कुल आय इस दौरान 7.14 फीसदी घटकर 8,587.70 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 9,248.29 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में सिगरेट कारोबार की आय में 1.22 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। कृषि कारोबार की आय में 29 फीसदी से अधिक गिरावट रही। कृषि कारोबार का शुद्ध लाभ हालांकि 15.51 फीसदी बढ़ा।
कंपनी ने कहा कि तेज खपत उपभोक्ता वस्तु कारोबार की कुल आय तीन फीसदी बढ़ी।
कंपनी के मुताबिक, होटल कारोबार की आय में 15.74 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इस खंड में 7.25 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जिसमें एक साल पहले की समान अवधि में भी 12.09 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 3.90 फीसदी बढ़कर 315.80 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath