चिनहट थानाक्षेत्र स्थित निर्मला देवी हॉस्टल में मूल रूप से आयोध्या की रहने वाली प्रिया गुप्ता (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बाबू बनारसी दास कॉलेज की बीडीएस प्रथमवर्ष की छात्रा थी। इस घटना से पूरे हॉस्टल में हड़कम्प मच गया।
अयोध्या के के.पी. गुप्ता की पुत्री प्रिया निर्मला देवी हॉस्टल के कमरा नंबर 222 में रहती थी। उसने अपने दुपट्टे से ही कमरे के पंखे में लटककर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक, अयोध्या के नया घाट निवासी प्रिया के पिता तथा अन्य लोग बाबू बनारसी दास कॉलेज पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं, ठाकुरगंज इलाके के दौलतगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय मनोजा पांडेय पत्नी विजय पाण्डेय ने बुधवार की देर रात छत से लगे कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसके आलावा काकोरी थानाक्षेत्र के लीलाखेड़ा गांव में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में हंशखेड़ा गांव निवासी दिनेश यादव (40) का शव लटका मिला, जिससे इलाके सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कर्ज में डूबा था, इसलिए उसने खुदकुशी की। वहीं पुलिस का कहना है उसने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath