आईटेल ड्यूअल कैमरा स्मार्टफोन 7,500 रुपये में लांच करेगी

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स की आईटेल मोबाइल 7,500 रुपये में ड्यूअल रियर कैमरा मोबाइल उतारेगी, जिसे 17 जुलाई को लांच किया जाएगा।

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स की आईटेल मोबाइल 7,500 रुपये में ड्यूअल रियर कैमरा मोबाइल उतारेगी, जिसे 17 जुलाई को लांच किया जाएगा।

उद्योग सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यह स्मार्टफोन काफी पतला है तथा इसमें फुड एचडी स्क्रीन, अल्ट्रा-थिन बेजल्स के साथ 18:9 का एसपैक्ट रेशियो भी होगा।

इस डिवाइस की कीमत 7,500 रुपये रखे जाने की उम्मीद है।

इस स्मार्टफोन में ड्यूअल पिछला कैमरा होगा जिसमें ‘पोट्रेट’ मोड, ‘लो लाइट’ मोड, ‘फेस ब्यूटी’ मोड समेत कई फीचर्स होंगे।

इससे पहले मार्च में कंपनी ने दो स्मार्टफोन लांच किए थे, जिसमें ‘एस42’ की कीमत 8,499 रुपये तथा ‘ए44’ की कीमत 5,799 रुपये थी।

वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 9 फीसदी रही, जबकि कंपनी ने 217 फीसदी का विकास दर हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493