आईडिया सेल्युलर का शुद्ध लाभ 27 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। आईडिया सेल्युलर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 27.82 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 930.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 728.2 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान 16.36 फीसदी वृद्धि के साथ 8,798.3 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,561 करोड़ रुपये थी।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर आलोच्य अवधि में कुल आय 4.5 फीसदी बढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493