बिहार : बस में लगी आग, 4 यात्री झुलसे

सिवान, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के सराय सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस के बिजली तार के संपर्क में आ जाने से बस में आग लग गई जिससे चार यात्री बुरी तरह झुलस गए। घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, सिवान से बोकरो जा रही एक यात्री बस तरवाडा मोड़ के पास ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई।

सिवान के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में बस पर सवार चार यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को सिवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बस में आग लगने के बाद बस का चालक फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद अग्निशमन वाहन को बुलाया गया और बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493