नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आईडीपी शिक्षा मेला शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के प्रतिनिधि एवं संकाय हिस्सा लेंगे तथा भारतीय विद्यार्थियों को अपने देशों में उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसमें 85 से ज्यादा विदेशी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज हिस्सा लेंगे।
विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेवा देने वाली आईडीपी एजुकेशन इंडिया ने एक बयान में कहा है कि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आईडीपी एजुकेशन नौ फरवरी, 2016 से भारत के 14 शहरों में बहु-गंतव्यी शिक्षा मेलों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नई दिल्ली में शिक्षा मेले का आयोजन किया जा रहा है।
बयान के अनुसार, मेले का आयोजन नई दिल्ली के अलावा कोलकाता, लुधियाना, गुड़गांव, चंडीगढ़, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरू, विजयवाड़ा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि और कोयम्बटूर में किया जाएगा।
बयान में कहा गया है कि यूके, यूएस, न्यूजीलैंड और कनाडा के 150 से ज्यादा अग्रणी आईडीपी साझेदार विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के लिए आवेदन खुले हैं, जिनके द्वारा विद्यार्थी 2016 में कई पाठ्यक्रमों जैसे बिजनेस मैनेजमेंट एंड फाइनेंस, हॉस्पिटलिटी, आईटी, इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटर सांइस, फार्मेसी, बायोलॉजिकल साइंस, पब्लिक एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ, मेडिसिन एंड नर्सिग, आर्ट एंड डिजाइन, मास कम्युनिकेशन में प्रवेश ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath