आईपीएल कमेंट्री टीम में पूर्व महिला खिलाड़ी भी शामिल

मुम्बई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अंजूम चोपड़ा, इशा गुहा, लिसा स्थालेकर और मेलाने जोंस जैसे चार मशहूर नाम इस साल आईपीएल-8 के लिए चुनी गई कमेंट्री टीम में शामिल है।

इस साल कुल 26 कमेंटेटर वैश्विक स्तर पर आईपीएल मैचों का आंखो देखा हाल बताएंगे।

अंजुम भारतीय टीम की पूर्व कप्तान रही हैं और कई सालों से स्टुडियो एक्सपर्ट के तौर पर कार्यरत हैं।

इशा इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज हैं और रेडियो तथा टीवी पर लगातार देखी और सुनी जाती रही हैं।

लिजा आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी रही हैं और मेलाने विक्टोरिया प्रांत से ताल्लुक रखी हैं तथा आस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट खेल चुकी हैं।

आईपीएल कमेंट्री टीम में एलन विलकिंस, संजय मांजरेकर, हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, रमीज राजा, रवि शास्त्री जैसे बड़े नाम हैं।

कमेंट्री टीम : आकाश चोपड़ा, डेविड लॉयड, लिसा स्थालेकर, रसेल अर्नाल्ड, एलन विलकिंस, एचडी एकेरमैन, माइकल हेसमैन, संजय मांजरेकर, अंजुम चोपड़ा, हर्षा भोगले, मुरली कार्तिक, स्काट स्टायरिश, ब्रेंडन जूलियन, इयान बिशप, मेलाने जोंस, साइमन डोल, डेमियन फ्लेमिंग, इशा गुहा, पुमेलेलो बांगवा, सुनील गावस्कर, डेनियल मोरिसन, केपलर वेसेल्स, रमीजड राजा, डेमियन मार्टिन, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन और रवि शास्त्री।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493