गोवा : दीपक धवलीकर पत्नी के बचाव में उतरे

पणजी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर अपनी पत्नी के विवादस्पद बयान के बाद गोवा के कारखाना एवं बॉयलर मंत्री दीपक धवलीकर पत्नी के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के साथ कभी कोई छेड़छाड़ नहीं हुई, क्योंकि वह हमेशा साड़ी पहनती हैं।

गौरतलब है कि धवलीकर की पत्नी लता धवलीकर ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि दुष्कर्म की घटनाएं, पश्चिमी सभ्यता के कारण बढ़ रही हैं।

इस बयान पर पत्नी का बचाव करते हुए सोमवार को धवलीकर ने कहा था कि पहले दुष्कर्म की घटनाएं कम होती थीं, क्योंकि देश में पश्चिम सभ्यता प्रभावी नहीं थी।

मीडिया में मंगलवार को आई रपटों के मुताबिक, धवलीकर ने कहा, “उन्होंने (ममता धवलीकर) अपना पूरा जीवन कुमकुम और साड़ियां पहनकर बिताया है। वह कभी छेड़छाड़ का शिकार नहीं हुईं। यह बात लोगों को हरहाल में बताई जानी चाहिए।”

धवलीकर ने कहा, “पहले दुष्कर्म की घटनाएं कम होती थीं, क्योंकि महिलाएं हिंदू धर्म का पालन करती थीं। अब पश्चिमी जीवनशैली के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।”

हिंदू जनजागृति समिति द्वारा रविवार को आयोजित एक बैठक में लता धवलीकर ने कहा था, “दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि महिलाओं ने पश्चिमी संस्कृति को अपना लिया है।”

धवलीकर और उनके भाई सुदिन, गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

पिछले साल अप्रैल में दीपक धवलीकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक हिंदू राष्ट्र के निर्माण की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493