आईपीएल के कारण भाजपा ने बंद की अवधि घटाई

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए इस दिन प्रस्तावित 12 घंटे के बंद की समयसीमा को घटा दिया है। अब यह 10 घंटे का होगा।

आईपीएल में 28 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

हाल में हुए निकाय चुनाव में संत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा सहित वाम मोर्चा ने 30 अप्रैल को हड़ताल और बंद का आह्वान किया है।

इसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने इन पार्टियों को पत्र लिखकर अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया था।

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा, “सीएबी ने हड़ताल की समयसीमा में कमी करने का अनुरोध किया था।”

इससे पूर्व, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमन बोस ने रविवार कहा था कि हड़ताल के कारण मैच बाधित नहीं होगा क्योंकि यह छह बजे से पहले ही खत्म हो जाएगा। आईपीएल मैच आठ बजे से शुरू होना है।

बोस ने कहा कि वाम मोर्चा के नेतृत्व ने सभी ट्रेड यूनियन से कहा है कि वें 24 घंटे के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को घटा कर 12 घंटे का कर दें।

इसके अलावा कांग्रेस की आईएनटीयूसी और हिंद मजदूर सभा ने भी इसी दिन 24 घंटे का बंद बुलाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493