माले (मालदीव), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने मंगलवार को मालदीव के क्लब माजिया को 2-1 से हराकर एएफसी कप के अंतिम-16 में स्थान पक्का कर लिया।
छेत्री ने 70वें मिनट में मिले पेनाल्टी पर अपना पहला गोल दागा। इसके आठ मिनट बाद उदांता सिंह के शानदार पास पर छेत्री ने अपना दूसरा गोल किया।
मैच का पहला गोल माजिया की ओर से पाब्लो रोड्रिगेज ने 60वें मिनट में दागा।
सभी टूर्नामेंटों में बेंगलुरू की घरेलू मैदान से बाहर यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ बेंगलुरू एफसी ग्रुप-ई में 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है और शीर्ष पर मौजूद इंडोनेशिया के क्लब पेर्सिपुरा जयापुरा से एक अंक पीछे है।
जयापुरा को एक मैच बेंगलुरू में खेलना है। इसके बाद ग्रुप-ई में शीर्ष पर पहुंचने वाली टीम का फैसला होगा।
dharmpath.com dharmpath