आईपीएल : कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात लायंस से भिड़ेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलवार को गुजरात को हरा कर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम बेंगलोर से फाइनल में भिड़ेगी।

कोलकाता ने अपनी टीमे में दो बदलाव किए हैं। मोर्ने मोर्केल और राजगोपाल सतीश को टीम में जगह मिली है। शाकिब अल हसन और अंकित राजपूत को टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

हैदराबाद ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। केन विलियमसन और कर्ण शर्मा की जगह बेन कटिंग और बिपुल शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद -: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, बरेंदर सरन, भुवनेश्वर कुमार और मुस्ताफिजुर रहमान।

कोलकाता नाइट राइडर्स -: गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्य कुमार यादव, मोर्ने मोर्केल, कोलिन मुनरो, राजगोपाल सतीश, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, रॉबिन उथप्पा और जेसन होल्डर।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493