आईपीएल : कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

मोहाली (पंजाब), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मंगलवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी लीग के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पंजाब की टीम अब तक खेले अपने तीन मैचों में एक ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं, कोलकाता ने अपने तीन मैचों में दो में जीत हासिल की है।

कोलकाता के जॉन हेस्टिंग्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमों ने पिछले मैच की अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, मोर्ने मोर्कल और उमेश यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, प्रदीप साहू, केल एबॉट, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493