बीजिंग के क्वारंटीन अथॉरिटी ने जहरीले मेढक जब्त किए

बीजिंग एंट्री-एक्जिट इंस्पेक्शन एंड क्वारंटीन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इन मेढकों को जिंदा जब्त किया गया है और इनमें तीन प्रजाति के मेढक शामिल हैं। इसमें सबसे खतरनाक गोल्डेन पॉइजन डार्ट फ्रॉग है, जो 15,000 से ज्यादा मनुष्यों को मारने की क्षमता रखता है।

उन्होंने बताया कि चमकीले रंगों के इन मेढकों को प्लास्टिक के डिब्बों में रखा गया था और इन्हें ‘कपड़े और उपहार’ बताकर भेजा गया था। एक्स-रे स्कैनर को धोखा देने के लिए इन डिब्बों को कपड़ों और अखबार से लपेटा गया था।

सितंबर 2015 में भी ब्यूरो ने हांगकांग से आए एक पार्सल में जहरीले डार्ट मेढक को पकड़ा था। प्रवक्ता ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए पार्सलों की जांच तेज की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493