आईपीएल : कोहली फिट, वापसी के लिए तैयार

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं और वह अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में वापसी के लिए तैयार हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड की मेडिकल टीम ने कोहली के कंधे की चोट के पूरी तरह से ठीक होने की पुष्टि की है।

मेडिकल टीम ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वह अब 14 अप्रैल को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में वापसी करेंगे।”

कोहली को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान दाएं कंधे पर चोट लगी थी और इस कारण वह आईपीएल में बेंगलोर टीम के साथ उसके शुरुआती मैचों में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं।

कोहली की अनुपस्थिति में शेन वॉटसन बेंगलोर टीम के कप्तान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493