नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र की भोरंज सीट पर गुरुवार को जीत दर्ज कर ली।
भाजपा के अनिल धीमान ने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को पड़े कुल 46,848 वोटों में से धीमान को 24,434 वोट मिले, जबकि प्रमिला देवी को 16,144 वोट मिले।
dharmpath.com dharmpath