कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 38वें मैच में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रदीप सांगवान की जगह प्रवीण ताम्बे को अंतिम एकादश में जगह मिली है।
वहीं, कोलकाता पिछले मैच की टीम के साथ ही मैदान में उतर रही है। टीम में एक भी बदलाव नहीं किया गया है।
टीमें :
गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, प्रवीण ताम्बे, ब्रेंडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, ड्वायन ब्रावो और शिविल कौशिक।
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्य कुमार यादव, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, उमेश यादव, ब्रेड हॉग और मोर्ने मोर्केल।
dharmpath.com dharmpath