मोहाली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे मैच में गुजरात लॉयन्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
दोनों टीमें इस संस्करण में विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। गुजरात का यह पहला आईपीएल मैच है। टीम की कमान सुरेश रैना के हाथों में हैं।
पंजाब ने इस बार अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को कप्तानी सौंपी हैं।
टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मार्क्स स्टोनिस, प्रदीप साहू, मिशेल जॉनसन, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।
गुजरात लॉयन्स : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, ब्रेंडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा, जेम्स फॉकनर, इशान किशन, प्रवीण कुमार, प्रदीप सांगवान, सरबजीत लड्डा।
dharmpath.com dharmpath