आईपीएल : गुजरात ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

कानपुर, 21 मई (आईएएनएस)। गुजरात लायंस टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

आईपीएल अंक तालिका में 13 में से सात मुकाबले जीतते हुए पांचवें स्थान पर काबिज मुंबई, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ 14 अंकों की बराबरी पर है, लेकिन कम रन रेट के कारण पीछे है।

वहीं, दूसरी ओर कोलकाता के खिलाफ अपना पिछला मुकाबले जीतने वाली गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर है और उसका लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने का होगा।

गुजरात ने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुम्बई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अंबाती रायडू चोटिल हैं, उनकी जगह हार्दिक पंड्या को टीम में जगह मिली है।

टीमें :

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम , ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, एरॉन फिंच, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शादाब जकाती और एकलव्य द्विेदी।

मुम्बई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, मार्टिन गुप्टिल, विनय कुमार, हार्दिक पंड्या, एन. राणा, क्रूणाल पंड्या और मिशेल मैक्लेघन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493