कश्मीर मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान जख्मी (लीड-1)

श्रीनगर, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं।

रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “कुपवाड़ा जिले के चक द्रुगमुल्ला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से पांच हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है और तलाशी अभियान जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “चाक द्रुगमुल्ला गांव में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के दो जवान घायल हो गए।”

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

मुठभेड़ खत्म होने से पहले अधिकारी ने कहा था, “आतंकवादियों का एक समूह गांव में एक मकान में जा छिपा, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493