आईपीएल : ग्रीन पार्क होगा गुजरात की टीम का नया घरेलू मैदान

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। इंटैक्स टैक्नोलॉजी के मालिकाना हक वाली गुजरात लायंस की टीम ने शनिवार को कानपुर स्थिति ग्रीन पार्क स्टेडियम को बाकी बचे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों के लिए अपना नया घरेलू मैदान चुना है।

सुरेश रैना के नेतृत्व वाली टीम अपने अगले दो घरेलू मैच कानपुर में खेलेगी।

इस बात की घोषणा करते हुए फ्रेंचाइजी के मालिक केशव बंसल ने बताया, “राजकोट में हमारे समर्थक हमेशा ही हमारी ताकत रहेंगे और हम उनके द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान से काफी खुश हैं। हमारे लिए आईपीएल के मैचों को उत्तर प्रदेश में लाना काफी सम्मान की बात है। हम अभी तक अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं और हमें उम्मीद है कि हमें कानपुर में भी वही प्यार मिलेगा।”

गुजरात 19 मई को कोलकाता और 21 मई को मुंबई इंडियंस के ग्रीन पार्क मैदान पर भिड़ेगी।

अपने पहले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुजरात की टीम इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493