मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 28वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पुणे को अंकतालिका में पांचवां स्थान मिला है।
मुंबई ने अभी तक सात मैच खेले हैं और छह में उसे जीत मिली है। उसकी इस संस्करण की इकलौती हार पुणे ने ही दी थी। पुणे ने छह अप्रैल को खेले गए मैच में मुंबई को मात दी थी। मुंबई की कोशिश उस हार का हिसाब बराबर करने की होगी।
मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल क्रुणाल पांड्या की जगह कर्ण शर्मा को अंतिम एकादश में जगह मिली है।
पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीम :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, मिशेल जॉनसन, कर्ण शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टीयन, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकत।
dharmpath.com dharmpath