एस. चांद का आईपीओ 26 अप्रैल को खुलेगा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रकाशन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एस. चांद एंड कंपनी लि. का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 अप्रैल को खुलेगा और 28 अप्रैल को बंद होगा। पांच रुपये अंकित मूल्य के प्रति शेयर का मूल्य बैंड 660 से 670 निर्धारित किया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “कंपनी इस आईपीओ के जरिए 325 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना चाहती है।”

गुप्ता ने कहा, “आईपीओ से प्राप्त धनराशि को मुख्यतया ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य कारोबारी गतिविधियों में इसका उपयोग किया जाएगा।”

कंपनी के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा। इसमें एवरस्टोन कैपिटल और आईएफसी अपने करीब 60 लाख शेयर बेचेंगे।

आईपीओ के बाद कंपनी बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध होना चाहती है।

एस. चांद शैक्षणिक प्रकाशन कंपनी है और सीबीएसई और आईसीएसई से मान्यताप्राप्त स्कूलों में कंपनी अच्छी खासी पकड़ है। कंपनी के पास अत्याधुनिक प्रिंटिंग सुविधाएं हैं। कंपनी की देशभर में 20 शाखाएं हैं और पांच मार्केटिंग कार्यालय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493