आईपीएल नीलामी : पंजाब ने नटराजन को 3 करोड़ रुपये में खरीदा

बेंगलुरु, 20 फरवरी (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की टीम से खेलने वाले टी. नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए तीन करोड़ रुपये में खरीदा है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बेंगलुरु में जारी नीलामी में नटराजन के अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में इंडिया-ए के लिए 74 रन बनाने वाले कृष्नप्पा गौथम को मुंबई इंडियंस की टीम ने दो करोड़ रुपये और भारत के लिए प्रथम श्रेणी में खेलने वाले अनिकेत चौधरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल-10 नीलामी के लिए नटराजन की आधार कीमत 10 लाख रुपये लगाई थी, लेकिन पंजाब ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस नीलामी के शुरुआती दौर में बिकने वाले भारत के पहले महंगे खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा, गौथम और अनिकेत की भी आधार कीमत भी 10 लाख रुपये थी, वहीं रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले मुरुगन अश्विन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।

भारत के ईशांत शर्मा और इरफान पठान को अभी तक किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493