उप्र में कालिंदी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में टुंडला के पास एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया जब एक मालगाड़ी से टकराने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह हादसा रविवार देर रात करीब 1.40 बजे हुआ। उस समय कालिंदी एक्सप्रेस सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई। कालिंदी एक्सप्रेस टुंडला से निकलकर दिल्ली की ओर जा रही थी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बड़ा रेल हादसा टल गया। कालिंदी एक्सप्रेस अभी रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई। रफ्तार कम होने की वजह से हादसा होने से बच गया।”

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस हादसे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है। कई रेलगाड़ियों को दूसरे मार्ग से चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493