आईपीएल नीलामी : वोक्स को कोलकाता ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा

बेंगलुरु, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को यहां जारी नीलामी में वोक्स के अलावा अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया।

आईपीएल-10 के लिए वोक्स की आधार कीमत दो करोड़ रुपये लगाई गई थी, वहीं राशिद की आधार कीमत 50 लाख रुपये थी।

आईपीएल के शुरुआती दौर में अब तक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा, इंग्लैंड के ही टाइमल मिल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493