आईपीएल : पंजाब के साथ जुड़ने को बेताब हैं अमला

केपटाउन, 4 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हाशिम अमला जिन्हें मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल किया गया है, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पदार्पण करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।

टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले अमला को किसी भी आईपीएल नीलमी में किसी ने नहीं खरीदा था। वह पंजाब की टीम में चोटिल शॉन मार्श की जगह लेंगे जोकि आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

अमला ने सोशल नेटव*+++++++++++++++++++++++++++र्+*ग साइट ट्विटर पर अपनी खुशी जताई है।

उन्होंने लिखा, “आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया।”

पंजाब की टीम इस समय अंकतालिका में सबसे नीचे है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493