बायर्न के खिलाड़ी ने कहा, दोनों मुकाबलों में बेहतर थे

म्यूनिख, 4 मई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर आर्तुरो विडाल ने कहा कि चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले और दूसरे दोनों चरणों में उनकी टीम ने एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और यह काफी अफसोस की बात है कि केवल एक गोल के कारण वे फाइनल में कदम रखने से चूक गए।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बायर्न ने मंगलवार को हुए मुकाबले में भले ही 2-1 से जीत हासिल कर ली, लेकिन एंटोनी ग्रीजमान की ओर से किए गए एक ‘अवे गोल’ (बायर्न म्यूनिख के खिलाफ उसी के मैदान पर मारे गए गोल) की बदौलत एटलेटिको ने फाइनल में प्रवेश पा लिया।

विडाल ने मंगलवार को हुए मुकाबले के बाद कहा, “हम दोनों मुकाबलों में बेहतर थे और हमारा दबदबा था। उन्होंने अपने अवसरों का लाभ उठाया और इसलिए वे फाइनल में हैं।”

चिली के निवासी ने आगे कहा, “हम दुखी हैं, लेकिन अब भी हमारे पास खिताब जीतने के अवसर हैं।”

विडाल से जब पूछा गया कि क्या एटलेटिको, चैम्पियंस लीग खिताब जीतने के योग्य है? उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर नहीं। वे आगे बढ़ गए और हम दुखी थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493