कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 45वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पुणे ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रजत भाटिया और आरपी सिंह की जगह एम.अश्विन और इरफान पठान को टीम में जगह मिली है।
कोलकाता ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ब्रेड हॉग की जगह सुनील नरेन और उमेश यादव की जगह अंकित राजपूत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
टीमें :
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, सौरव तिवारी, उस्मान ख्वाजा, जॉर्ज बेले, थिसिरा परेरा, एम.अश्विन, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा और एडम जाम्पा।
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्य कुमार यादव, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, अंकित राजपूत और मोर्ने मोर्केल।
dharmpath.com dharmpath