राजकोट, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार खेल रही हैं और अपने पहले मैच जीत चुकी हैं।
पुणे ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। वहीं, गुजरात ने किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी थी।
एक समय चेन्नई सुपर किंग्स में महेन्द्र सिंह धौनी के नेतृत्व में खेल चुके सुरेश रैना इस मैच में उन्हीं के खिलाफ गुजरात की कमान संभालेंगे।
धौनी और रैना दोनों ही चाहेंगे कि पहले आईपीएल में मिली विजयी शुरुआत को वह आगे भी कायम रखें।
गुजरात ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। प्रदीप सांगवान, सरबजीत लड्डा और इशान किशन की जगह प्रवीण ताम्बे, शादाब जकाती, आकाशदीप नाथ को टीम में शामिल किया है।
पुणे ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें :
गुजरात लॉयन्स : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, ब्रेंडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वान ब्रावो, आकाशदीप नाथ, रविन्द्र जडेजा, जेम्स फॉक्नर, प्रवीण कुमार, शादाब जकाती, प्रवीण ताम्बे।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श, रजत भाटिया, रविचन्द्रन अश्विन, इशांत शर्मा, आर.पी. सिंह, मुरुगन अश्विन।
dharmpath.com dharmpath