पश्चिमी तट इलाके में यहूदियों के लिए 300 मकानों के निर्माण को मंजूरी

समाचार पत्र ‘हारेत्ज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा रक्षा मंत्री मोशे यालोन ने यहूदी बस्ती के लिए लगभग 300 नए मकानों के निर्माण की पिछले महीने मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय व रक्षा मंत्रालय दोनों ने ही रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हारेत्ज के मुताबिक, नेतन्याहू व यालोन ने पश्चिमी तट में सन 1981 से प्रशासन का संचालन करने वाले इजरायल नागरिक प्रशासन तथा नौकरशाहों को यहूदी आबादकारों के लिए इलाके में नई निर्माण परियोजनाओंको बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

इजरायल ने 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में पश्चिमी तट, पूर्वी जेरूशलम तथा गाजा पट्टी पर कब्जा कर लिया था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय फिलिस्तीन के इलाकों पश्चिमी तट तथा पूर्वी जेरूशलम में यहूदी बस्तियां बनाने को अवैध ठहराता रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी तट के नेबलस के निकट हार ब्राखा में लगभग दो वर्ग मील इलाके में यहूदियों के लिए 54 नए मकानों के निर्माण की मंजूरी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493