मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन के मौके पर अपनी प्रस्तुति के प्रत्येक क्षण का खूब आनंद उठाया। कृति ने शनिवार को बेंगलुरु में आईपीएल से जुड़े समारोह में पहली बार कार्यक्रम पेश किया था।
कृति ने एक बयान में कहा, “आईपीएल के लिए यह मेरी पहली प्रस्तुति थी और मैं इसके प्रत्येक क्षण का आनंद ले रही थी क्योंकि मैं इस तरह से परफार्म करना पसंद करती हूं। इतने ज्यादा दर्शकों के सामने कार्यक्रम पेश करना और फिर दर्शकों का उत्साह, यह सभी कुछ एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।”
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच से पहले कृति ने गायक बेनी दयाल के साथ प्रस्तुति दी थी।
सोने के समान चमकीले कपड़े पहने कृति ने ‘दिलवाले’ फिल्म से ‘टुकुर टुकुर’ और ‘मनमा इमोशन’ और अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ की ‘व्हिसिल बजा’ जैसे गीतों की धुनों पर डांस किया था।
कृति इस वर्ष ‘राब्ता’ और ‘बरेली की बर्फी’ फिल्म में दिखाई देगीं।
dharmpath.com dharmpath