आईपीएल : मुंबई इंडियंस के सामने गेल को रोकने की चुनौती

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के बाद उत्साहित मुबंई इंडियंस टीम अपने गृह मैदान वानेखेड़े स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

मौजूदा संस्करण में लगातार पांच जीत के बाद मुंबई इंडियंस अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। टीम के 11 मैचों में 12 अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स एक स्थान नीचे पांचवें पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में पाच में जीत हासिल की है और टीम के कुल 11 अंक हैं।

दोनों टीमें ने इससे पूर्व 19 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस 18 रनों से विजयी रहे। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स सात विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सके।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत मौजूद संस्करण में बहुत निराशाजनक रही लेकिन टीम ने शुक्रवार को सुपरकिंग्स को हराकर दर्शाया कि वह अब अपनी लय में है।

दूसरी, ओर रॉयल चैलेंजर्स ने भी बुधवार को किंग्स इलेवन को 138 रनों के विशाल अंतर से हराया। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस मैच में 57 गेंदों में 117 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद मिशेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद की उम्दा गेंदबाजी ने किंग्स इलेवन के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी की।

बहरहाल, मुंबई इंडियंस की बात करें तो रविवार के मैच से एक बार फिर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वापसी कर सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में वह हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके अलावा मिशेल मैक्लेनगन, हरभजन सिंह, विनय कुमार और जगदीशा सुचित के कंधों पर गेंदबाजी का दारोमदार होगा।

इन सभी के सामने हालांकि गेल से निपटने की चुनौती होगी। अगर गेल का बल्ला एक बार फिर चल पड़ा तो मुंबई इंडियंस को परेशान करने के लिए यह काफी होगा।

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुए पूर्व के मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का ही पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच हुए 15 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस नौ बार जीत हासिल करने में कामयाब रहा है। रॉयल चैलेंजर्स ने छह जीत हासिल की है।

टीम (संभावित) :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडिल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लेनगन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, निक मैडिंसन, रिली रोसू, डारेन सैमी, डेविड वीज, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेचिम अहमद, संदीप वारियर, योगेश टकावले, युजवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्ला, मनविंदर बिसला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, सरफराज खान, जलज सक्सेना, शिशिर भवाने।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493