नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। जॉर्ज क्लूनी अभिनीत रहस्य रोमांच फिल्म ‘टुमॉरोलैंड’ 22 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।
डिजनी के बैनर तले बनी निर्देशक ब्रैड बर्ड की फिल्म में ह्यू लौरी, ब्रिट रॉबर्टसन, रैफे कैसिडी, टिम मैकग्रा, कैथरीन हान, कीगन मिशेल की और थॉमस रॉबिंसन ने भी काम किया है।
‘टुमॉरोलैंड’ की कहानी एक बुद्धिमान वैज्ञानिक फ्रैंक (क्लूनी) और एक जिज्ञासु किशोरी केसी (राबर्टसन) के बारे में है, जो एक खोज के तहत टुमॉरोलैंड नामक जगह में पहुंच जाते हैं, जिसके बाद उनकी दुनिया बदल जाती है।
बर्ड ने एक बयान में कहा, “हमें आशा है कि फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी और हम यदि भाग्यशाली रहे तो लोग फिल्म देखने के बाद भी इसके बारे में बातें करेंगे और एक अलग ही तरह के भविष्य की कल्पना भी करेंगे।”
‘टुमॉरोलैंड’ के निर्माता डेमन लिंडेलॉफ, बर्ड एवं जेफरी शेरनॉव हैं, जबकि जॉन वाकर, बर्नार्ड बिलिव, जेफ जेसन और ब्रिंघम टेलर कार्यकारी निर्माता हैं।
dharmpath.com dharmpath