आईपीएल : लायंस ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

राजकोट, 1 मई (आईएएनएस)। गुजरात लायंस टीम ने रविवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है। पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही लायंस टीम पहले स्थान पर है जबकि किंग्स इलेवन सबसे नीचे है।

लगातर हार से तंग आकर किंग्स इलेवन ने शनिवार को डेविड मिलर के स्थान पर मुरली विजय को अपना कप्तान नियुक्त किया।

लायंस बिना बदलाव के उतरे हैं लेकिन किंग्स इलेवन ने चार बदलाव किए हैं।

टीम :

किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर , गुरकीरत सिंह, मुरली विजय (कप्तान), रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, केसी करियप्पा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), इशान किशन, ब्रेडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, जेम्स फॉल्कनर और शिविल कौशिक।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493