‘नीरजा’ को लेकर भावुक हुए शेखर रवजियानी

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्होंने ‘नीरजा’ के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की और वह इसे जिंदगी का बदलता अनुभव मान रहे हैं।

फिल्म के साथ जुड़े अनुभवों को याद कर रहे शेखर ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह विचार साझा किया।

नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित फिल्म में सोनम कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीरजा ने विमान अपहरण के दौरान अन्य लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र राम माधवानी के मार्गदर्शन में ‘नीरजा’ की शूटिंग की यादें। ‘नीरजा’ ने मुझे बहुत कुछ दिया। कुछ खूबसूरत नई दोस्ती। जिंदगी का बदलता अनुभव। ‘नीरजा’ ने मुझे विशाल खुराना द्वारा रचित और प्रसून जोशी द्वारा लिखित खूबसूरत ‘गहरा इश्क’ गाने का अवसर दिया।”

फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म में शबाना आजमी और योगेंद्र टिक्कू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493