आईपीएल : लायंस से आज हार का बदला लेने उतरेंगे सुपरजाएंट

पुणे, 1 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अब तक खेले गए नौ मैचों में से पांच में जीत के साथ आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर काबिज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट सोमवार को गुजरात लायंस से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी।

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रात आठ बजे खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। ऐसे में सुरेश रैना के लायंस एक बार फिर स्टीव स्मिथ के सुपरजाएंट पर अपनी लगाम कसने का प्रयास करेंगे।

दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मैच है। 14 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में लायंस ने पुणे को सात विकेट से हराया था। अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने वाली पुणे ने अपने पिछले चार में से तीन मैचों में जीत हासिल की है और उसका लक्ष्य अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।

रैना के लायंस ने पिछले नौ मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल की है और उनका प्रयास पुणे के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करना होगा।

टीमें (संभावित)

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजिथ, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डैनियल क्रिस्टन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, फॉफ डु प्लेसिस, लॉकी फग्र्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, अजिंक्य रहाणे, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493